– डी.आर.डी.विज्ञान प्रदर्शनी  17 जून को ग्वालियर में..

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत विगत 09 वर्षों में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में किए गए प्रयासों एवं अनुसंधान के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित एवं जागरूक करने, उनमें रचनात्‍मक वैज्ञानिक अभिरुचि पैदा करने एवं उन्‍हें वैज्ञानिकों के साथ प्रत्‍यक्ष विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करने के उद्देश्‍य के साथ रक्षा अनुसंधान एवं विकास स्थापना में  17 नवंबर 2023 (शनिवार) को तानसेन मार्ग स्‍थित पुराना परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है

जिसका उद्घाटन डॉ. मनमोहन परीडा, निदेशक डी.आर.डी.ई. करेंगे। इस प्रदर्शनी की थीम ‘रक्षा अनुसंधान एवं विकास पारिस्थितिकी तंत्र की संवृद्धि – आत्मनिर्भरता की राह / Defence R&D ecosystem – way to atmnirbharta’ रखी गयी है।

इस प्रदर्शनी में डी.आर.डी.ई. ग्‍वालियर द्वारा विकसित विभिन्‍न उत्‍पाद प्रदर्शित किए जायेंगे। इस प्रदर्शनी में ग्‍वालियर स्‍थित महाविद्यालयों/ इंजीनियरिंग कॉलेजों/ स्‍कूलों के विद्यार्थी एवं आम नागरिक रक्षा अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में हुई प्रगति का अवलोकन करने के लिए डी.आर.डी.ई. में पधारेंगे।

आयोजन का विवरण इस तरह है –

                स्‍थान       – डी.आर.डी.ई. पुराना परिसर, तानसेन मार्ग, (रेल्वे स्टेशन प्लेटफॉर्म नं. 4  के सामने)

      दिनांक       17 नवंबर 2023 (शनिवार)

      समय        1100 बजे से 1600 बजे तक

          प्रदर्शनी शुभारंभ समारोह – प्रात: 1100 बजे

          प्रदर्शनी समापन समारोह – अपराह्न 1600 बजे

0Shares