भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मनाया पराक्रम दिवस

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मनाया पराक्रम दिवस

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मनाया पराक्रम दिवस
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मनाया पराक्रम दिवस

ग्वालियर। सड़कों पर भारत माता की जयकार और वंदेमातरम के गगनभेदी नारों का उदघोष करती युवा शक्ति का सैलाब, आर्केस्ट्रा पर देशभक्ति के तरानों की गूंज और सेना के वीर जवानों का पुष्प वर्षा से आत्मीय स्वागत, ये सब नजारे थे आज आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित पराक्रम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के।

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की सीमा में घुसकर दुश्मन को नेस्तानाबूत करने के लिए की गई सर्जीकल स्ट्राइक की वर्षगांठ पर आज युवा मोर्चा ने छत्री बाजार से पराक्रम रैली निकाली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापिस छत्री बाजार में सभा स्थल पर समाप्त हुई।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा उपस्थित पूर्व सैनिकांे का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज पराक्रम दिवस के मौके पर हम सबने मिलकर अच्छे आयोजन की कल्पना की और पूरे शहर में अच्छे उत्साहपूर्वक जुलूस का आयोजन किया। इस अवसर मैं युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि कि हमारी सेना के जवान सीमा पर अपनी जान हथेली पर रखकर रक्षा करते हैं, तभी हम सब ग्वालियर व देश में चैन की नींद ले पाते हंै। सीमा की रक्षा के लिए जो हमारे सैनिकों का बलिदान है वो हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान के दांत खट्टे करके जो पराक्रम हमारे सैनिकों ने दिखाया था उसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी और भारत सरकार की ओर से सभी सैनिकों को प्रणाम करता हूं।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया जी ने कहा कि अगर देश की जनता अपने सैनिकों के बलिदान को भूल जाए तो हमने देखा है कि दुनिया में रसिया के टुकडे टुकडे हो गए थे। आज हम गर्वीले क्षणों को स्मरण करते हैं न केवल सर्जिकल स्ट्राइक से हमारी सेना ने शौर्य दिखाते हुए पाकिस्तान को तमाचा जडा था और उस दिन की भी याद करते हैं जब म्यांमार की धरती पर भारत में आने वाले आतंकवादियों का सिर कलम कर उनका हिसाब वहीं पर चुकता कर दिया था। श्री पवैया ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में सेना को हिसाब चुकता करने की छूट हैं। आज देश का नेतृत्व सेना के साथ खडा हुआ है।

इस अवसर पर महापौर विवेक शेजवलकर ने कहा कि आज हम सब भारतीय सेना के पराक्रम दिवस पर इकट्ठे हुए हैं। हमारे लिए गर्व का दिन है मैं सभी सैनिकों को सलाम करना चाहता हूं।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह चैहान ने दिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जीडीए अध्यक्ष अभय चैधरी, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, सभापति राकेश माहौर, जिलामहामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति अंशुल श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन, आईटीप्रभारी प्रतीक तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रांत भदौरिया, निर्दोष शर्मा, हरीश यादव  आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे।

0Shares

Post Author: Javed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *