बॉलीवुड से एक बेहद चौंकाने वाली खबर.. फिल्म एक्टर सैफ अली खान पर आखिर किसने किया हमला

बॉलीवुड से एक बेहद चौंकाने वाली खबर..
फिल्म एक्टर सैफ अली खान पर आखिर किसने किया हमला

बुधवार (16 जनवरी) की रात जाने-माने अभिनेता सैफ अली खान पर उनके मुंबई के खार इलाके में घर में घुसकर एक चोर ने चाकू से हमला कर दिया। सैफ पर चाकू से 6 वार किए थे। चाकू का टुकड़ा एक्टर की रीढ़ की हड्डी में धंस गया था। मुंबई के लीलावती के अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी की रीढ़ में फंसे 2.5 इंच चाकू के टुकड़े को निकाल दिया है। अस्पताल ने कहा है कि फिलहाल एक्टर खतरे से बाहर हैं।

डॉक्टरों ने की है सैफ अली खान की सर्जरी…

लीलावती अस्पताल ने सैफ अली खान के स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। लीलावती अस्पताल ने कहा है कि डॉक्टर लीना और डॉक्टर नितिन डांगे ने सैफ की सर्जरी की। डॉक्टरों के मुताबिक, सैफ की हालत स्थिर है, लेकिन चोटें गहरी हैं। एक्टर को 24 घंटे तक आईसीयू में रखा जाएगा। अभिनेता की प्लास्टिक सर्जरी भी की गई है। एक्टर के रिकवरी में समय लगेगा।

देरा रात हुआ एक्टर पर हमला..

यह घटना देर रात करीब 2 बजे हुई, जब सैफ अली खान अपने घर पर मौजूद थे। इस हमले में अभिनेता के शरीर पर चाकू के 2-3 वार किए गए हैं। उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल एक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है।सैफ अली खान पर हमले की खबर से उनके फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री में चिंता फैल गई है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

0Shares