बाबा साहब पर राजनीति – कांग्रेस सरकार ने बाबा साहेब की अंत्येष्टि दिल्ली में रोकी, पार्थिव देह भेजने का किराया वसूला.

*भाजपा जिला ग्रामीण की सम्मान अभियान संगोष्ठी का आयोजन*
——————————————-
*-कांग्रेस सरकार ने बाबा साहेब की अंत्येष्टि दिल्ली में रोकी व पार्थिव देह का भेजना का किराया वसूला*

-डॉ अंबेडकर का अपमान करने वाली कांग्रेस उनका नाम भुलाना चाहती है*
-श्री जयभान सिंह पवैया..
ग्वालियर 28/04/2025। कांग्रेस व स्वयं पं. जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहब अंबेडकर को जीवत रहते उपेक्षित व अपमानित किया। वहीं उन्हें मृत्यु उपरांत भी सम्मान नहीं दिया। उसे इन पापों का जबाव देना चाहिए। उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया ने सोमवार को सचिन तेंदुलकर मार्ग पर आयोजित भाजपा जिला ग्रामीण सम्मान अभियान संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि कांग्रेस ने 1956 में बाबा साहब की अंतिम यात्रा दिल्ली में नहीं होने दी। और पार्थिव देह को मुंबई भेजने का जहाज का किराया उनकी धर्मपत्नी से वसूल करवाया। यह नरेन्द्र मोदी सरकार है जिसने उनके दिल्ली आवास को स्मारक दिया। उनकी जन्मभूमि, शिक्षा भूमि, दीक्षा भूमि, महापरिनिर्वाण स्थली पर भव्य स्मारक बनाएं।
उन्होंने कहा 1990 में अटल जी की पहल पर उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न बीपी सिंह सरकार ने दिया। बाबा साहब सुधारवाद व राष्ट्रीय एकता के पक्षधर थे। अन्यथा इस्लाम कबूल के प्रस्ताव को ठुकराकर भारत की धरती के पंत बौद्ध धर्म को अंगीकार न करते। धारा 370 का विरोध और नेहरू की जिद न मानकर उसे अस्थाई अनुच्छेद लिखना उनकी देशभक्ति का परिचायक है। वरिष्ठ नेता श्री श्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि इतिहास के घाव नमक से नहीं सुधार और प्रेम की मरहम से भरे जाते है। श्री पवैया ने कहा कि संविधान की पुस्तक लहराकर बाबा साहब के नाम पर कांग्रेस जातीय विद्धेष भड़काकर अपनी रोटियां सेक रही है।
*हमें बाबा साहब के विचारों को लेकर जनता के बीच जाना है- श्री भारत सिंह कुशवाह*
इस अवसर पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि बाबा साहब के सामाजिक समरसता के विचार को आगे बढ़ाना प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। हमें बाबा साहब के विचारों को लेकर जनता के बीच जाना है इससे कांग्रेसी गलत विरोधी नीति और बाबा साहब के अपमान को हम समाज तक पहुंचा कर उन्हें जागरूक बनाने का काम करें। कांग्रेस ने कभी बाबा साहब को सम्मान नही दिया। सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है, हमें भाजपा कार्यकर्ता के नाते समाज में चर्चा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी ताकत हमारा संविधान है और हम संविधान के अनुरूप ही सरकार चलाते है, सविंधान के विरूद्ध सरकार चलाने का काम कांग्रेस ने किया है।
संगोष्ठी का पूर्व सांसद श्री अशोक अर्गल ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी में स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष श्री प्रेमसिंह राजपूत ने एवं आभार जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव द्वारा व्यक्त किया गया। संगोष्ठी का संचालन जिला पंचायत सदस्य श्री राजू खटीक ने किया।

0Shares