आईटीएम विश्वविद्यालय ने केरल बाढ़ पीड़ितों को दी 10 लाख की आर्थिक सहायता

आईटीएम विश्वविद्यालय ने केरल बाढ़ पीड़ितों को दी 10 लाख की आर्थिक सहायता

 

आईटीएम विश्वविद्यालय ने केरल बाढ़ पीड़ितों को दी 10 लाख की आर्थिक सहायता
आईटीएम विश्वविद्यालय ने केरल बाढ़ पीड़ितों को दी
10 लाख की आर्थिक सहायता

ग्वालियर/ उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया को आईटीएम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री ओमवीर सिंह एवं प्रतिनिधियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायाता के लिये 10 लाख रूपए की राशि का चैक सौंपा। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री के बंगले पर पहुँचकर उन्हें आर्थिक सहायता का चैक दिया। उन्होंने यह राशि केरला चीफ मिनिस्टर रिलीफ फण्ड के लिये प्रदान की।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया ने कहा कि जिस प्रकार आईटीएम विश्वविद्यालय ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये हाथ बढ़ाया है। उसी प्रकार अन्य लोगों को भी केरल में भयंकर बाढ़ का सामना कर रहे लोगों की मदद करना चाहिए। विदित है कि लाखों की संख्या में लोगों को इस बाढ़ में क्षति हुई है। केरल में आई बाढ़ में अभी तक कई लोगों की जान जा चुकी है। उनके सहयोग के लिए हमें आगे आना चाहिए। सहयोग के रूप में उनकी आर्थिक सहायता की जा सकती है। ताकि लोगों तक आवश्यक संसाधन समय पर पहुँचाए जा सकें।

0Shares

Comments

15 responses to “आईटीएम विश्वविद्यालय ने केरल बाढ़ पीड़ितों को दी 10 लाख की आर्थिक सहायता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *