Headlines

Abv iiitm भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में एक सप्ताह के २ फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रमों का समापन

अटल बिहारी वाजपेयी – भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में एक सप्ताह के २ फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रमों का समापन ..facultydevelopmentprogramme

ग्वालियर; : डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज, अटल बिहारी वाजपेयी – भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में माननीय निदेशक प्रोफेसर एस एन सिंह के कुशल नेतृत्व में लगातार एक सप्ताह के २ फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रमों का सफलतापूर्ण समापन ३ मई २०२६ को हो गया।
पहला फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम “कम्प्रेहैन्सिव रिसर्च टेक्निक्स: फ्रॉम लिटरेचर रिव्यु टू मेटा-एनालिसिस (CRTLRMA-26)” २० अप्रैल से २६ अप्रैल, २०२६ तक हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया। यह फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम प्रतिभागियों की शोध क्षमताओं को बढ़ाने के लिए तैयार किया गया था, जिसमें साहित्य समीक्षा पद्धतियों, बिब्लियोमेट्रिक विश्लेषण, और मेटा-विश्लेषण तकनीकों का गहन परिचय प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ सत्र, व्यावहारिक प्रशिक्षण, तथा एनवीवो, वोस व्यूअर और रेफरेंस मैनेजमेंट सॉफ़्टवेयर जैसे उपकरणों का उपयोग करते हुए प्रायोगिक प्रदर्शन शामिल किये गए।
इस फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में देश के जाने माने संस्थानों से कुल ४१ शोधार्थियों एवं फैकल्टी मेंबर्स ने अपनी प्रतिभागिता दिखाई। इस फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर विशाल व्यास , प्रोफेसर गौरव अग्रवाल एवं डॉक्टर अरुण कुमार थे। इस फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर्स डॉक्टर विशाल व्यास , प्रोफेसर गौरव अग्रवाल एवं डॉक्टर अरुण कुमार द्वारा किया गया।
दूसरा फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम “एडवांस्ड स्ट्रक्चरल इक्वेशन मॉडलिंग एंड एप्लाइड मल्टीवैरिएट रिसर्च (ASEM&AMR-२६)” २७ अप्रैल से ३ मई, २०२६ तक हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया। यह संकाय विकास कार्यक्रम (FDP) शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं पेशेवरों को स्ट्रक्चरल इक्वेशन मॉडलिंग की व्यापक समझ प्रदान करने हेतु तैयार किया गया था। SEM एक शक्तिशाली बहुविविध सांख्यिकीय तकनीक है, जिसका व्यापक उपयोग सामाजिक विज्ञान, प्रबंधन, मनोविज्ञान तथा संबंधित क्षेत्रों में किया जाता है। इस कार्यक्रम द्वारा प्रतिभागियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ मुख्यतः प्रतिभागियों को SEM की मूलभूत अवधारणाओं से परिचित कराना ; मॉडल विनिर्देशन, आकलन एवं सत्यापन में कौशल विकसित करना; SEM सॉफ़्टवेयर टूल्स के उपयोग द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना एवं शोध में SEM परिणामों की प्रभावी व्याख्या एवं रिपोर्टिंग करना सिखाना रहीं। इस फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में देश के जाने माने संस्थानों से कुल २१ शोधार्थियों एवं फैकल्टी मेंबर्स ने अपनी प्रतिभागिता दिखाई। इस फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर्स डॉक्टर अरुण कुमार, प्रोफेसर गौरव अग्रवाल, प्रोफेसर राजेंद्र साहू एवं डॉक्टर विशाल व्यास द्वारा किया गया।
दोनों कार्यक्रमों में विशेषज्ञ सेशंस डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के फैकल्टीज ,आई आई एम एवं बिट्स पिलानी के फैकल्टीज द्वारा लिए गए। डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज की वरिष्ठ शोधार्थी वैष्णवी पुष्पद ने दोनों कार्यक्रमों में सराहनीय योगदान दिया। उक्त जानकारी संस्थान की मीडिया प्रभारी दीपा सिसोदिया के द्वारा प्रदान की गयी।
#abviiitm
#deepasingh
#facultydevelopmentprogramme