3कुंटल फूलों से होली खेल भगवान नित्यानंद का मनाया प्रकाटोत्सव…

300 किलो फूलों से होली खेल भगवान नित्यानंद का मनाया प्रकाटोत्सव…

– इस्कॉन मंदिर में महामहोत्सव के दौरान भगवान को लगाया 56 भोग, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दी आकर्षक प्रस्तु​ति…

ग्वालियर…
इस्कॉन मंदिर नया बाजार में गुरुवार को नित्यानंद त्रयोदशी महामहोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने विभिन्न प्रकार के पुष्पों का चयन कर मंदिर को मनोहारी रूप में सुसज्जित किया। इसके बाद छप्पन भोग, पालकी उत्सव एवं वैदिक मंत्रोच्चारण कर पंचगव्य, फलों के रस, औषधियों एवं पुष्पों से श्रीश्री निताई गौर का महाभिषेक किया। साथ ही 300 किलो फूलों से होली खेली गई जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस्कॉन मंदिर नया बाजार के प्रमुख महेंद्र प्रभु ने नित्यानन्द का गुणानुवाद करते हुए बताया कि निताई की कृपा के बिना भगवान राधा-कृष्ण की प्राप्ति नहीं की जा सकती है। नित्यानंद भगवान बलराम हैं, पर इस अवतार में वे अक्रोधी एवं सदैव परमानंद में रहते हैं एवं अपने भक्तों को सदैव परमानंद प्रदान करते हैं। महोत्सव का शुभारंभ हरे राम सूमधुर संकीर्तन से किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल रहे। इसके बाद भगवान का अभिषेक कर विशेष प्रवचन का आयोजन किया गया।

जिसमें महेंद्र प्रभु ने भगवान नित्यानंद जो बलराम जी का अवतार हैं उनकी कथा सुनाई। इसके बाद भगवान को 56 भोग लगाया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण का वेष धर उनकी लीलाओं का मंचन किया।

साथ ही कुछ बच्चों ने भागवत के श्लोक सुना भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम 06:30 बजे तुलसी आरती कर 300 किलो फूलों से होली खेली गई। शाम 7:30 बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।

0Shares

Post Author: Javed Khan