“एक शाम बुजुर्गों के नाम “”कार्यक्रम.. आज 18 सितंबर को..
अलख -संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्वधर्म समाज के गुरु करेंगे विशेष प्रार्थना और सभा…
ग्वालियर.. शहर की सामाजिक संस्था अलख- सामाजिक एवं जन कल्याण समिति,ग्वालियर द्वारा शुक्रवार 18 सितंबर को एक अभिनव सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम ”
एक शाम बुजुर्गों के नाम” और यादें कार्यक्रम के नाम से आयोजित किया जा रहा है..
कार्यक्रम के माध्यम से बुजुर्गों के महत्व और युवा पीढ़ी के दायित्व के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने के लिए इस कार्यक्रम की पहल की गई है…
कार्यक्रम का आयोजन अलख -संस्था द्वारा समाज सेवी और रिटायर्ड डीएसपी जनाब एके खान साहब की तीसरी बरसी के मौके पर किया जा रहा है..
इस कार्यक्रम में सर्व धर्म सभा और विशेष प्रार्थना का भी आयोजन किया जाएगा…
समाज के अलग-अलग धर्म गुरुओं के माध्यम से विशेष प्रार्थना और सभा की जाएगी..
कार्यक्रम “एक शाम बुजुर्गों के नाम” में धर्मगुरु के रूप में मुफ्ती जफर नूरी साहब के अलावा गंगा दास की शाला के महंत रामसेवक दास जी महाराज, फूलबाग गुरुद्वारा, ग्वालियर कमेटी के अध्यक्ष और मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सिंह सभा के प्रेसिडेंट,
एस एच कोचर साहब और फादर वी सी जोसफ विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे…
इस कार्यक्रम का आयोजन
गत वर्ष की भांति मरहूम एके खान, रिटायर्ड डीएसपी की तीसरी बरसी के मौके पर उनकी याद में एक कार्यक्रम ”
एक शाम बुजुर्गों के नाम” रखा गया है..
कार्यक्रम 18 सितंबर( शुक्रवार )को दोपहर 3:00 बजे से 5 बजे के बीच ग्वालियर विकास प्राधिकरण के सामने,साईं बाबा मंदिर रोड स्थित “ग्रिल किंग” होटल के सभागार में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक और अलख -संस्था के सचिव जावेद खान,मोहसिन रहमान इरशाद खान और फिरोज खान सहित सभी संस्था पदाधिकारिओं ने सर्व संबंधितों से समय पर उपस्थित का आग्रह किया है..
#gwalior
#alakh
#एकशामबुजुर्गोंकेनाम

