Headlines

International Fame. ग्वालियर प्रेस क्लब ने डॉक्टर जोशी को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विनोद जोशी को ग्वालियर प्रेस क्लब में किया गया सम्मानित…

ग्वालियर..ग्वालियर के लाडले देश विदेश के विख्यात फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर विनोद जोशी का प्रेस क्लब में किया गया सम्मान और स्वागत…
पिछले चार दशक से फिजियोथैरेपी चिकित्सा के क्षेत्र में जाने माने डॉक्टर विनोद जोशी इन दिनों अमेरिका में अपनी सेवाएं दे रहे हैं…
ग्वालियर के गश्त का ताजिया क्षेत्र लश्कर ग्वालियर में स्थित पुष्कर पेन क्लिनिक एंड फिजियोथैरेपी सेंटर पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं…यह क्लिनिक पिछले चार-पांच दशक से मरीजों की सेवा में जुटा हुआ है..
उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए फूल बाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब में उन्हें सम्मानित किया गया.. इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुरेश सम्राट,प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मचल सिंह, सचिव प्रमोद शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स के अध्यक्ष जावेद खान आनंद त्रिवेदी प्रबुद्ध वर्मा सहित अनेक प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे..

#ग्वालियर
#gwaliorpressclub
#drvinodjoshi