फिर से एक नई शुरुआत –शहरवासी मछली घर में देख सकेगें 40 से अधिक प्रजाती की मछलियां आज से..

शहरवासी मछली घर में देख सकेगें 40 से अधिक प्रजाती की मछलियां आज से..

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा फूलबाग स्थित वोट क्लब पर मछलीघर का पुनः जीर्णोद्धार कर शहर वासियों को मछलीघर देखने के लिए दिनांक 9 जुलाई 2023 से खोला जा रहा है।
नोडल अधिकारी  शिशिर श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार मछलीघर का जीर्णोद्धार कर, शहरवासियो के लिए मछलीघर फिर से खोला जा रहा है। शहरवासी मछलीघर में दिनांक 9 जुलाई 2023 सुबह 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक मछलियों को देखकर आनंद ले सकेगें। उन्होंने बताया कि मछलीघर का पुनः जीर्णोद्धार किया गया है। जिसमें 40 प्रजातियों की लगभग 700 से अधिक मछलियां है। जिनको विभिन्न देशों से मंगवाया गया है।

0Shares

Post Author: Javed Khan