प्रियंका गांधी जी की सभा में अधिक से अधिक संख्या में आएं देश और प्रदेश को भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्त कराएं : डॉक्टर देवेंद्र शर्मा

Appeal..
प्रियंका गांधी जी की सभा में अधिक से अधिक संख्या में आएं देश और प्रदेश को भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्त कराएं : डॉक्टर देवेंद्र शर्मा
  1. ग्वालियर। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा बताया कि आज 21 जुलाई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी प्रातः 11:30 बजे महाराजपुरा विमानतल पर आएंगी।  जहां से सीधे पड़ा पड़ाव स्थित वीरांगना लक्ष्मी बाई समाधि स्थल पहुंचेंगे वहां पर वीरांगना को नमन करेंगे तत्पश्चात मेला ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करने के लिए प्रस्थान  करेंगी ।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने ग्वालियर चंबल संभाग के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि देश और प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करने के लिए प्रियंका गांधी जी मेला ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करने के लिए आप सबके बीच आ रही हैं
सभी लोग इस आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर देश और प्रदेश को भाजपा के भ्रष्टाचार घोटाले और झूठी घोषणाओं से बचाने के लिए और देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए आम सभा में पहुंचे और सभा को सफल बनाएं।
0Shares

Post Author: Javed Khan