Abhiyan–मदाखलत ने अभियान चलाकर हटाया अस्थाई अतिक्रमण

मदाखलत ने अभियान चलाकर हटाया अस्थाई अतिक्रमण

ग्वालियर- नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया तथा सडकों को यातायात के लिए सुगम बनाया।
ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र ंिसह चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देशन में नोडल अधिकारी श्री केषव चैहान निर्देशानुसार पूर्व विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए अभियान चलाया गया जिसमे मदाखलत अमले द्वारा गुरुद्वारा के पीछे स्थित चैपाटी पर फुटपाथ एवं मुख्यमार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण, मुख्य मार्ग पर गाड़ियाँ खड़ी कर यातायात अवरुद्ध करने पर कार्यवाही करते हुए सामान और गाड़ी जप्त की गई।

0Shares

Post Author: Javed Khan