SP ऑफिस ग्वालियर पहुंची नन्ही स्कूली छात्राएं, पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, एसपी ने दिया सुरक्षा का वचन..

SP ऑफिस ग्वालियर पहुंची नन्ही स्कूली छात्राएं,
पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी,
एसपी ने दिया सुरक्षा का वचन..

ग्वालियर। आज ग्वालियर शहर के लिटिल मिलेनियम स्कूल की नन्हीं बालिकाएं शुक्रवार सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। इन नन्हीं बालिकाओं के इंतजार में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे सहित अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री निरंजन शर्मा, डीएसपी मुख्यालय श्री अशोक सिंह जादौन तथा अन्य पुलिस अधिकारीगण पहले से ही मौजूद थे।
बालिकाओं ने अपने नन्हें हाथों से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर सहित सभी पुलिस अधिकारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और पुलिस अधिकारियों से बालिकाओं की रक्षा का वचन लिया। पुलिस अधिकारियों ने भी नन्हीं बालिकाओं को चॉकलेट व मिठाई खिलाकर उनकी रक्षा का वचन दिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चियों के साथ उनकी टीचर प्रियंका चौबे, दीप्ति शर्मा उपस्थित रहीं।

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होता है। यह त्योहार भारतीय भाई-बहनों के लिए एक बहुत ही खास दिन होता है। यह त्यौहार भाई-बहन के एक दूसरे के प्रति स्नेह को दर्शाता है। जिसका हर भाई बहन को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनसे रक्षा का वचन लेती हैं। ऐसे में पुलिस के जवान जो हमेशा ही लोगों की सुरक्षा में जुटे रहते हैं, उनकी कलाई सूनी कैसी रह सकती है।
इसी क्रम में आज ग्वालियर शहर के लिटिल मिलेनियम स्कूल की नन्ही बालिकाओं ने रक्षाबंधन से पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी ग्वालियर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को राखियां बांधी और सुरक्षा की बात कही।

0Shares

Post Author: Javed Khan