प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन मानवता के सामने आज दो बडी चुनौतियां हैं। दक्षिण कोरिया के सोल में आज योनसेइ विश्वविद्यालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन दर्शन और सिद्धांतों में इन समस्याओं का निदान मौजूद है।
आज मानव जात पूरे विश्व में दो गंभीर संकटों से जूझ रही है। एक संकट है आतंकवाद का और दूसरा संकट है क्लाइमेट चेंज का। अगर महात्मा गांधी के जीवन को देखें तो इन दोनों समस्याओं का समाधान महात्मा गांधी के जीवन में, उनके आदर्शों में और उनके उपदेश में हम रास्ता खोज सकते हैं।
इस अवसर पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जे-इन ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती कोरिया के अहिंसक स्वतंत्रता संग्राम की 100वीं जयंती के साथ मनाई जायेगी। योनसेई विश्वविद्यालय इस स्वतंत्रता संग्राम का केन्द्र था। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान-की-मून ने इस अवसर पर अपने संबोधन में विश्वशांति, जलवायु परिवर्तन और मानव अधिकारों के समर्थन में प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना की।
Leave a Reply