चर्चा जारी रहते परिषद् की बैठक 18 अगस्त 2026 तक के लिये स्थगित..

ग्वालियर – नगर निगम परिषद् का विशेष सम्मेलन पैनल सभापति श्रीमती मंजू राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
बैठक में पार्षद श्री देवेन्द्र राठौर द्वारा शहर में सीवर समस्या एवं जल भराव पर चर्चा कराने हेतु प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव पर सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार रखे और चर्चा उपरांत पैनल सभापति द्वारा निर्णय लिया गया कि शहर में सीवर समस्या को लेकर अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई और इसके लिये जिम्मेदार कार्यपालन यंत्री पी.एच.ई. श्री संजीव गुप्ता को मूल विभाग वापस भेजे जाने हेतु निर्देश दिये गये। इसके साथ ही परिषद में चर्चा जारी रहते बैठक 18 अगस्त 2026 दोपहर 3 बजे तक के लिये स्थगित की गई।
