• प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के मनैया घाट से नौका यात्रा की शुरुआत की जोकि वाराणसी के अस्सी घाट पर पहुंचकर पूरी होगी।
• यू.पी. में चौथे नंबर वाली पार्टी कांग्रेस को आगामी चुनावों में मजबूत दावेदार बनाने का दवाब प्रियंका पर है।
प्रयागराज । कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को गंगा यात्रा से पहले प्रयागराज में लेटे हनुमान के दर्शन किए और विधिविधान से गंगा की आरती और पूजा की। इसके बाद क्रूज बोट से उनकी प्रयागराज से बनारस की तीन दिवसीय यात्रा आरंभ हुई।
साँची बात: नयी राजनीति, नयी शुरुआत
भगवान् के आशीर्वाद के साथ। pic.twitter.com/6aM7bSwR7G— UP Congress (@INCUttarPradesh) March 18, 2019
इसके पहले दर्शन और पूजा के बाद उनका काफिला शहर से करीब 20 किमी दूर मनैया घाट पहुंचा जहां उन्होंने स्थानीय लोगों का अभिवादन किया और अपनी इस यात्रा के लिए क्रूज बोट पर सवार हो गई।
जाति-वर्ण की संकीर्णता, भेदभाव से ऊपर उठकर तीर्थ स्थान सभी को एक समान रूप से गले लगाकर विश्वधर्म, मानवता का संदेश देते हैं।
त्रिवेणी संगम, प्रयागराज। pic.twitter.com/a3IUZknZPr— UP Congress (@INCUttarPradesh) March 18, 2019
क्रूज बोट पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुछ छात्र-छात्राएं और कांग्रेस के कुछ नेता मौजूद थे।
'गंगा यात्रा' के दौरान युवाओं व छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ शिक्षा, बेरोज़गारी और आम सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रभारी श्रीमती @priyankagandhi pic.twitter.com/sJF0kNE1Sf
— UP Congress (@INCUttarPradesh) March 18, 2019
प्रियंका का कार्यक्रम मनैया घाट से दुमदुमा घाट गई, जहां पर वह स्थानीय नेताओं और लोगों से मिली। वहां से वह सिरसा घाट और फिर सीतामढ़ी घाट जाएंगी।
सिरसा घाट और फिर सीतामढ़ी घाट में लोगों और स्थानीय नेताओं से मिलने के बाद प्रियंका विंध्याचल जाएंगी। प्रियंका की प्रयागराज से बनारस की यह तीन दिवसीय यात्रा 20 मार्च को बनारस में संपन्न होगी।