बिहार में एनडीए ने आज लोकसभा चुनाव के लिए 40 में से 39 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने शत्रुघन सिन्हा सहित सात वर्तमान सांसदों को टिकट नहीं दिया है। भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में इसकी घोषणा की गयी।
बिहार मामलों के प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने बताया –
• पूर्वी चंपारन- राधा मोहन सिंह
• कटिहार- दुलाल चंद गोस्वामी
• सारण- राजीव प्रताप रूडी
• बेगूसराय- गिरिराज सिंह
• पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद
• बक्सर- अश्विनी कुमार चौबे
• जमुई- लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय दल के अध्यक्ष और वर्तमान सांसद चिराग कुमार पासवान।
भारतीय जनता पार्टी डेहरी विधानसभा उप-चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। उम्मीदवार के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी।
पाटिलपुत्र से राम कृपाल यादव उम्मीदवार होंगे और आर. के. सिंह आरा से चुनाव लड़ेंगे। उजिआरपुर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय उम्मीदवार होंगे। इस चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान हाजीपुर से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके भाई और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस यहां से चुनाव लड़ेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी ने खगड़िया से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। नवादा विधानसभा उप-चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड ने कौशल यादव को उम्मीदवार बनाया है।