आई.पी.एल. क्रिकेट में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को तीन विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 3 विकेट से हरा दिया।

वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 197 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 198 रन बनाकर मैच जीत लिया।

मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत है। अब वह 6 मैच में 8 अंक के साथ तालिका में तीसरे नंबर पर है। किंग्स इलेवन पंजाब के 7 मैच में 8 अंक हैं। वह अंक तालिका में चौथे नंबर पर है।

मुंबई की जीत में कीरोन पोलार्ड ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 3 चौके और 10 छक्के की मदद से 31 गेंद पर 83 रन बनाए। उन्होंने 22 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। पोलार्ड का यह इस सीजन का पहला और टूर्नामेंट का 14वां अर्धशतक है। वे मैन ऑफ द मैच चुने गए। रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण इस मैच में वे ही मुंबई इंडियंस के कप्तान थे।

0Shares

Post Author: Javed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *