आई.पी.एल. क्रिकेट में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 16 रन से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया।
शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दिल्ली अब 16 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है और प्लेऑफ में चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद जाने वाली दूसरी टीम बन गयी है।
आज की हार के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आई.पी.एल. में सफर समाप्त हो गया है।