किसानों के बीच जन-जागरण का अभियान चलाएं- आशुतोष तिवारी*…

*किसानों के बीच जन-जागरण का अभियान चलाएं- आशुतोष तिवारी*…

ग्वालियर। आप सभी ग्राम केंद्र, नगर केंद्र के प्रभारी बनाएं और पार्टी के काम को मजबूती प्रदान करें। कमलनाथ सरकार ने जो किसानों से छलावा किया है,जिनके दम पर उनकी सरकार बनी उनके हक की लड़ाई आपको लड़नी है। आपको चैपालों के माध्यम से, कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों में जन जागरण का अभियान चलाना पड़ेगा।
सभी मोर्चों को अपनी सक्रियता से भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ाना है,आप सभी प्रतिभावान कार्यकर्ता हैं और प्रतिभा किसी परिचय का मोहताज नहीं होती। उक्त बात मंगलवार को भोपाल एवं ग्वालियर के संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी जी ने युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा की क्रमशः आयोजित बैठकों में कही।

श्री तिवारी ने महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप पार्टी के अभियानों को नीचे तक ले जाएं समाज में महिलाओं की सक्रियता बड़े, महिला मुखर होकर अपने विचार रखें इसके लिए आप सभी को नीचे जाकर काम करना होगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रमुख रूप से कहा कि आप की डिमांड से ज्यादा लोगों पर आपकी कमांड होनी चाहिए।
जिससे आपकी मतदाताओं के बीच में स्वीकार्यता बड़े जैसा की आप सबको विदित है।माननीय शिवराज सिंह चैहान जी द्वारा युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक के लिए जो योजनाएं चालू की थी,उन्हें कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है उन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और कहीं ना कहीं हमारी जवाबदारी बनती है कि हम लोगों के बीच में जाएं और उन्हें इसकी जानकारी दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट रूप से कहा बहकाने वालों को आप तवज्जो मत दो महकाने वालों को अब तवज्जो दो, साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं से यह आव्हान किया कि आप सभी अपने लोगों के बीच में जाएं और उन्हें नागरिक संशोधन कानून के बारे में बताएं जो कांग्रेस और अन्य दल गलतफहमी फेलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें जनजागरण के माध्यम से दूर करें और बताएं नागरिक संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने का कानून नहीं है बल्कि नागरिकता देने का कानून है।

युवा मोर्चा की बैठक में संभाग के प्रभारी चंद्र प्रकाश मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष अमरदीप औलख ने ग्रामीण युवा मोर्चा का वृत्त रखा और अपनी आगामी कार्ययोजना योजना के बारे में बताया।
बैठक में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष चैधरी वीरेंद्र जैन, जिला महामंत्री दीपक माहौर, केशव बघेल, अरविंद राणा, अमरदीप औलख, भूपेंद्र रावत, धीरेंद्र शर्मा, जसवंत झाला, रणजीत गिल, राजू शर्मा, श्रीमती मधु भार्गव, श्रीमती गीता पांडोलीया, श्रीमती पुष्पा राजावत, श्याम सिंह सेंगर, बृजमोहन गुर्जर, रहीस खान,साबिर खान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

0Shares

Post Author: Javed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *