मोदी का पुतला जलाने में खुद को झुलसा बैठा युवा कांग्रेसी..

मोदी का पुतला जलाने में खुद को झुलसा बैठा युवा कांग्रेसी..

-ग्वालियर में आज पुतला दहन के दौरान एक यूथ कांग्रेसी झुलस गया। इस हादसे में झुलसने से यूथ कांग्रेस नेता के सर के बाल व भौंहे जल गईं। प्रारंभिक उपचार झुलसे हुए कांग्रेसी का उसके साथियों ने चेहरे पर टूथपेस्ट लगाकर किया। गनीमत रही हादसा मामूली था।

.जानकारी के अनुसार आज शाम यूथ कांग्रेसी बड़ी संख्या में फूलबाग चौराहे पर एकत्र हुए। कांग्रेसी बेरोजगारी के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने पहुचे थे। पुतला दहन से पहले पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया। लेकिन यूथ कांग्रेसियों ने छीना-झपटी के बीच पुतला दहन कर दिया। इस दौरान पुतला दहन करने वाले पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और पुतले पर पैर पटक रहे थे। तभी पुतले से आग की एक भीषण लपट उठी। जिसने यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव आकाश सिंह राजावत को अपनी चपेट में ले लिया। आकाश ने हाथ आगे लाकर बचने के प्रयास भी किया। लेकिन इससे पहले आकाश की भौहें व सिर के बाल झुलस गए। इतना ही नहीं चेहरे पर उसका चेहरा भी मामूली रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद आकाश के साथी अचानक हुए घटनाक्रम के बाद हरकत में आये और पास की दुकान से टूथपेस्ट लाकर उन्होंने आकाश के चहेरे पर लगाया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ।

बातचीत स्रोत..
– आकाश सिंह राजावत, जिला महासचिव यूथ
कांग्रेस

0Shares

Post Author: Javed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *