विशेष- -असली पूर्व दस्यु पान सिंह तोमर के भतीजे आत्म समर्पित दस्यु बलबन्ता ने इरफान खान को इस तरह किया याद.. “”एक साथ मैं और इरफ़ान एक ही थाली में खाते थे खाना..’”७^’ (जावेद खान)

विशेष-
-असली पूर्व दस्यु पान सिंह तोमर के भतीजे आत्म समर्पित दस्यु बलबन्ता ने इरफान खान को इस तरह किया याद..

“”एक साथ मैं और इरफ़ान एक ही थाली में खाते थे खाना..’”

ग्वालियर..–पूर्व दस्यु बलवंता तोमर ने पूर्व दस्यु पान सिंह तोमर व अपने चाचा का किरदार निभाने वाले अभिनेता इरफान खान के निधन पर दुख जताया है,,, बलवंता ने कहा- इरफान बहुत अच्छे कलाकार थे।हर किरदार को बहुत गहराई से अदा करते थे,,, बलवंता के मुताबिक पान सिंह तोमर की शूटिंग के समय तीन महीने लगातार वो साथ रहे थे। पान सिंह के रोल में इरफान ने जान डाल दी थी, ऐसे कलाकार के निधन से उन्हें बहुत दुख हुआ।

.. असल जीवन के पान सिंह तोमर के भतीजे जो खुद पूर्व डकैत रहे है ,उन्होंने यह भी बताया की कई बार इरफान उनके साथ एक थाली में खाना खाते थे। एक बार का क़िस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान के बीहड़ में शूटिंग के दौरान असली डकैत लूट करने पहुंचे गए थे,…तब भी इरफान नही डरे, क्योंकि उनके साथ डकैतों ने मुझे देखा तो डकैत बिना वारदात लौट गए। …

.आपको बता दे कि सन 1981 में पान सिंह तोमर का एनकाउंटर हुआ था …उसमें अकेला बलवंता बचकर निकला था। 38 साल पहले 30 नवंबर 1982 को बलवंता ने आत्म समर्पण किया था। 1993 में जेल से बाहर आने के बाद से बलवंता सामाजिक जीवन बिता रहे है। इस बीच शूटिंग से लेकर इरफान के निधन की याद से मानो उन्हें उनके चाचा पान सिंह तोमर के निधन के समान क्षति पहुंची है।

रिपोर्ट-
जावेद खान…
ग्वालियर..

0Shares

Comments

11 responses to “विशेष- -असली पूर्व दस्यु पान सिंह तोमर के भतीजे आत्म समर्पित दस्यु बलबन्ता ने इरफान खान को इस तरह किया याद.. “”एक साथ मैं और इरफ़ान एक ही थाली में खाते थे खाना..’”७^’ (जावेद खान)”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *