Gwalior.. जिले में आज कोई नया कोरोना पॉजिटिव केस नहीं .. 72 लोग अब तक ठीक होकर अस्पताल से घर पहुँचे

Gwalior..
जिले में आज कोई नया कोरोना पॉजिटिव केस नहीं ..
72 लोग अब तक ठीक होकर अस्पताल से घर पहुँचे

ग्वालियर / नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये ग्वालियर जिले में अब तक 11 हजार 524 नमूनों की जाँच कराई गई है। जिनमें 120 संक्रमित सेम्पल पाए गए हैं। जिले में अब तक 72 पॉजिटिव मरीज उपचार के पश्चात अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर जा चुके हैं। शुक्रवार 29 मई को कोरोना का कोई नया मरीज पॉजिटिव नहीं आया है। एक मरीज की पुन: जाँच पर पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 96 नमूनों की जाँच रिपोर्ट आई है। इनमें एक की पुन: पॉजिटिव रिपोर्ट के अतिरिक्त सभी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई हैं। इसके साथ ही 5 मरीज उपचार के पश्चात अस्पताल से शुक्रवार को डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले में अब कुल 46 संक्रमित व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। जिले में 46 केन्टोनमेंट क्षेत्र घोषित कर सर्वेक्षण एवं निगरानी का कार्य किया जा रहा है। 7 हजार 342 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। इसके साथ ही 20 हजार 980 लोगों को होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के निवासियों से अपील की है कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सावधानी बरतें। बिना किसी काम के घर से न निकलें। घर से निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं। निरंतर हाथों को धोते रहें।

0Shares

Post Author: Javed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *