कोरोना को हराने के संकल्प के साथ मनाया जाएगा केंद्रीय मंत्री तोमर का जन्मदिन*

*कोरोना को हराने के संकल्प के साथ मनाया जाएगा केंद्रीय मंत्री तोमर का जन्मदिन*

– *12 को नगर के 66 वार्डों में होगा आयोजन,
30 हजार लोगों को बॉंटे जाएंगे मास्क और सैनिटाइजर*

– *जन कल्याण की भावना और आपदा से मुक्ति की कामना के लिए तीन शिवालयों में किया जाएगा जलाभिषेक*

*ग्वालियर* । केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का 63वां जन्म दिवस 12 जून शुक्रवार को जन कल्याण की भावना और कोरोना से मुक्ति के संकल्प के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान शहर में 30 हजार लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया जाएगा। आपदा से मुक्ति और लोगों के सुखद जीवन की कामना के लिए प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक कर हवन-पूजन भी किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर की मंगल वाटिका में आयोजित की गई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा एवं साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह की विशेष मौजूदगी में उपस्थित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने 66 वार्डों की कार्ययोजना पर चर्चा करने के बाद केंद्रीय मंत्री तोमर के जन्मदिन को जन कल्याण की भावना से मनाने का निर्णय लिया गया । इस दौरान तय किया गया कि सुबह दोपहर एवं शाम को क्रमशः अचलेश्वर महादेव मंदिर, कोटेश्वर महादेव मंदिर व द्वारिकाधीश मंदिर पर शिवजी का जलाभिषेक कर हवन-पूजन किया जाएगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रत्येक वार्ड में केंद्रीय मंत्री की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर आमजन के प्रति उनके योगदान को बताया जाएगा। इस दौरान नागरिकों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी किया जाएगा।
बैठक में नगर निगम के पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व महामंत्री शरद गौतम, महेश उमरैया, पारस जैन, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक जादौन बाबा, रामेश्वर भदौरिया, अरुण तोमर, वेद प्रकाश शिवहरे, सोनू मंगल, अशोक जैन, पूर्व पार्षद दिनेश दीक्षित, धर्मेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह परमार, विजय सक्सेना, ब्रजमोहन शर्मा , रमेश सेन एवं तिलकराज बेरी सहित दो सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

0Shares

Comments

14 responses to “कोरोना को हराने के संकल्प के साथ मनाया जाएगा केंद्रीय मंत्री तोमर का जन्मदिन*”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *