Up के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में mp पुलिस अलर्ट,
भोपाल। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस भी अलर्ट हो चुकी है। विकास दुबे उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी है, जिसमें डीएसपी भी शामिल थे। मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रदेश की सीमाओं में चेकिंग बढ़ा दी है। पुलिस को आशंका है कि विकास मध्यप्रदेश की सीमा में ग्वालियर मुरैना की तरफ से प्रदेश में घुसने की कोशिश कर सकता है।
ऐसे में मध्यप्रदेश के DGP विवेक जौहरी ने मध्य प्रदेश पुलिस को अलर्ट कर रखा है। सभी पुलिस पार्टियां विकास दुबे की तलाश में जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि विकास दुबे की आखिरी लोकेशन औरैया में पाई गई थी। उसके बाद से यूपी पुलिस को शक है कि विकास दुबे मध्यप्रदेश में जा सकता है।
ऐसे में मध्य प्रदेश की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। विकास दुबे पर इनाम की राशि को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया था। दुबे के अलावा, अन्य 18 नामजद अभियुक्तों पर कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है, इसमें शनिवार रात मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा दुबे का साथी दया शंकर अग्निहोत्री का नाम भी शामिल है।
Leave a Reply