आने वाला उपचुनाव मध्यप्रदेश के विकास और भविष्य को संवारने का चुनाव है

आने वाला उपचुनाव मध्यप्रदेश के विकास और भविष्य को संवारने का चुनाव है
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा, केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने मुरैना में ली कार्यकर्ताओं की बैठक….

मुरैना। कांग्रेस ने अपने 15 महीनों के शासन में प्रदेश में विकास का कोई काम नहीं किया। कांग्रेस की सरकार प्रदेश को वापस बंटाढार युग में ले गई थी। विकास के मामले में भारतीय जनता पार्टी का कोई तोड़ नहीं है। इसलिए आने वाला उपचुनाव प्रदेश के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है। यह प्रदेश के विकास को दिशा देने वाला चुनाव है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्रसिंह तोमर ने रविवार को मुरैना जिले की अंबाह,  दिमनी,  जौरा,  सुमावली और मुरैना विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. योगेश पाल गुप्ता ने की और संभागीय संगठन मंत्री श्री केशव भदौरिया भी बैठक में उपस्थित थे।  

**जनता को भ्रमित कर रही है कांग्रेस: विष्णुदत्त शर्मा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी ने कहा कि विकास के मामले में भारतीय जनता पार्टी का कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 महीनों तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन कमलनाथ सरकार ने चंबल एक्सप्रेस वे के काम पर रोक लगवा दी। हमारी सरकार ने इसके काम को आगे बढ़ाया। यह एक्सप्रेस वे क्षेत्र के लिए प्रोग्रेस वे साबित होगा और इसके माध्यम से क्षेत्र के विकास के रास्ते खुल जाएंगे। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ का सारा विकास सिर्फ छिंदवाड़ा के  लिए था। सारे काम सिर्फ छिंदवाड़ा में ही हो रहे थे। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। इसलिए कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याओं का समाधान करें और कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करें। श्री शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता सहित जब सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरी ताकत से काम करेंगे, तो भारतीय जनता पार्टी को कोई नहीं हरा सकता।

***मुरैना जिले को नई दिशा देने वाला चुनाव है: नरेंद्रसिंह तोमर

बैठक में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना, राज्यमंत्री श्री गिरराज दंडोतिया, पूर्व मंत्री श्री मुंशीलाल, पूर्व मंत्री श्री रुस्तम सिंह, पूर्व विधायक श्री रघुराज कंसाना, श्री कमलेश सुमन, श्री सूबेदार सिकरवार, श्री गजराज सिंह, श्री सत्यपाल सिंह, श्री बंशीलाल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री नागेंद्र तिवारी, श्री केदार सिंह यादव, श्री प्यारे सिंह तोमर, अंबा विधानसभा प्रभारी व पूर्व विधायक श्री मुन्ना सिंह भदोरिया, दिमनी विधानसभा प्रभारी श्री मेक सिंह गुर्जर, जौरा विधानसभा प्रभारी श्री दुर्गालाल विजय, सुमावली विधानसभा प्रभारी श्री सुंदरलाल सिंह कुशवाह, मुरैना विधानसभा प्रभारी भार्गव डॉ दीपक सिंह भदौरिया, श्री गब्बर सकवार सहित मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, चुनाव प्रबंध समिति, जनप्रतिनिधि, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सहित अपेक्षित कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।

0Shares

Post Author: Javed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *