चुनाव में कांग्रेस मुद्दाविहनी, भाजपा के पास जनता के लिए है विकास और सक्षम नेतृत्वः आर्य

ग्वालियर। उपचुनाव में कांग्रेस के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई मुद्दा नहीं है और उनका वचन पत्र झूठा साबित हो चुका है। यहां तक कि उनके विधायक भी विकास के मुद्दे पर पार्टी का साथ छोड़ गए, वहीं भाजपा के पास लोंगों के विकास और जनकल्याण जैसे मुद्दे हैं, जिन्हें 15 वर्षों से प्रदेश की जनता ने परखा है और हमारा समक्ष नेतृत्व , प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पर जनता को पूरा विश्वास है।
यह कहना है कि भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य का।
श्री आर्य ने कहा कि 15 महीने कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उनका वचन पत्र झूठा साबित हो गया। इस दौरान दलित, किसान, महिलाएं, युवा सभी दुखी हो गए, क्योंकि भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं को कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया। अब कांग्रेस किन मुद्दों पर उपचुनाव में जनता के बीच वोट मांगने जाएगी, क्योंकि उसने तो प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस के नेता खरीद-फरोख्त करके सरकार बनाने का आरोप लगाते रहे, लेकिन एक भी प्रमाण सामने नहीं रख पाए। खरीद-फरोख्त की राजनीति तो कांग्रेस करती रही है। पीवी नरसिंहराव जब प्रधानमंत्री थे तो उनकी सरकार को टिकाए रखने के लिए सांसद खरीदे गए, यह तो पूरे देश ने देखा और उस समय कमलनाथ भी सक्रिय थे। वहीं जब अटलजी की सरकार एक वोट से चली गई, लेकिन खरीद-फरोख्त नहीं की।
अब कमलनाथ जी और उनके विधायक भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रहे हैं तो जनता हंस रही है, क्योंकि यदि एक-दो नहीं, पूरे 22 विधायकों ने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के साथ कांग्रेस छोड़ दी, क्योंकि उनके क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहे थे और जनप्रतिनिधियों को अपमानित किया जा रहा था। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो मात्र कुछ ही विधायक ज्यादा थे। उस समय भाजपा ने सरकार नहीं बनाई और फिर सबने कांग्रेस का शासन देखा, जो 15 महीने में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं रहा।
श्री आर्य ने कहा कि अब उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है और पार्टी हर तरीके से मैदान में है और कांग्रेस के पास तो प्रत्याशियों तक का अभाव था, तभी तो उन्हें आयातित नेता लेकर अपने प्रत्याशी घोषित करने पड़े। अब हम विकास और जनकल्याण के मुद्दे लेकर जनता के सामने जाएंगे और जनता को भाजपा के सक्षम और विकास वाले नेतृत्व पर पूरा विश्वास है।

पवन कुमार सेन
सम्भागीय मीडिया प्रभारी
ग्वालियर एवं चंबल संभाग, भाजपा

0Shares

Post Author: Javed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *