कोविशील्ड—अब—- प्राइवेट अस्पतालों को 600 की और राज्यों को ₹400 की मिलेगी …

कोविशील्ड—अब—- प्राइवेट अस्पतालों को 600 की और राज्यों को ₹400 की मिलेगी …

 

सीरम इंस्टिट्यूट ने बुधवार को कोवीशील्ड वैक्सीन के नए रेट फिक्स कर दिए हैं। सीरम ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों को कोवीशील्ड वैक्सीन 600 रुपए में दी जाएगी। इससे पहले इन अस्पतालों को ये वैक्सीन 250 रुपए में दी जा रही थी। राज्यों के लिए वैक्सीन के दाम 400 रुपए होंगे और केंद्र को पहले की ही तरह ये वैक्सीन 150 रुपए में मिलती रहेगी। सीरम ने कहा कि अगले दो महीने में वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाया जाएगा। अभी जिनती वैक्सीन प्रोड्यूस होती हैं, उसमें 50% वैक्सीन केंद्र के वैक्सीनेशन प्रोग्राम के लिए भेजी जाती हैं। बची हुई 50% वैक्सीन राज्यों और प्राइवेट अस्पतालों को भेजी जाती है।

जापान के पीएम का भारत दौरा रद्द

ब्रिटेन के बाद अब जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने भी भारत का दौरा रद्द कर दिया है। सुगा अगले हफ्ते भारत और फिलिपिंस जाने वाले थे। जापान के मीडिया के अनुसार देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दोनों देशों की यात्रा प्रधानमंत्री ने रद्द कर दी है। प्रधानमंत्री बनने के बाद ये उनकी पहली भारत की यात्रा थी।

उधर, 24 से 30 अप्रैल के बीच UK जाने वाली एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स भी कैंसिल हो गई हैं। एयर इंडिया ने बताया कि इस दौरान दिल्ली और मुंबई से UK के बीच कम से कम एक फ्लाइट को शेड‌्यूल करने का प्रयास किया जा रहा है।

धोनी के माता-पिता कोरोना संक्रमित हुए

इंटरनेशनल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, दोनों की स्थिति अभी ठीक है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी अभी सामान्य है। सीटी स्कैन कराया गया है, जिससे मालूम चलता है कि अभी संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है

0Shares

Post Author: Javed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *