– विश्व टाइगर दिवस आज –
जाने क्या है खास..
बाघों को संरक्षण देने और उनकी प्रजाती को विलुप्त होने से बचाने के लिए विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में 29 जुलाई के दिन विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है। बाघ भारत के राष्ट्रीय पशु है जिसके बावजूद भारत में साल 2010 में बाघ विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गए थे।
वर्तमान समय में देश में कुल 52 टाइगर रिजर्व हैं. भारत का पहला बाघ रिजर्व जिम कार्बेट है।
देश में सबसे ज्यादा 526 बाघ मध्यप्रदेश में हैं। 29 जुलाई को पूरी दुनिया ‘इंटरनेशनल टाइगर डे’ मनाती है। बाघों को संरक्षण के लिए आज के दिन विश्व बाघ दिवस के रूप में मनाया जाता है.