संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का 9वां दिन पूरा.. कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर हाथ में काले बलून लेकर मल्हार स्मृति मंदिर से निकाली संयाजी गेट तक रैली,

देवास-

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का 9वां दिन पूरा..

कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर हाथ में काले बलून लेकर मल्हार स्मृति मंदिर से निकाली संयाजी गेट तक रैली,

बाद में विरोध स्वरूप काले बलून उड़ाए,

संविदा कर्मचारी दो सूत्रीय मांग को लेकर कर रहे प्रादेशिक आंदोलन,
एक दिन पूर्व हाथों में मेहंदी लगाकर किया था प्रदर्शन,

दरअसल संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की 8 दिन बाद आज नौवें दिन भी हड़ताल जारी है। आज आंदोलन के अंतर्गत विरोध स्वरूप कर्मचारियों द्वारा काले कपड़े पहन कर काले बलून उड़ाए गए। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की सयाजी द्वार पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी रैली निकालकर मल्हार स्मृति उद्यान पहुंचे।

जहां उन्होंने देश भक्ति गीत गाकर अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया। और पेड़ों की छांव में बैठकर आंदोलन किया गया। संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को नारेबाजी के साथ व्यक्त किया। संविदा कर्मचारियों की जिला अध्यक्षा हिमांशी सिंह बताया कि हमारी दो प्रमुख मांगे हैं उन्हीं को लेकर पिछले 8 दिनों से आंदोलन जारी है।

आज 9वां दिन है मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन ऐसे ही जारी रखा जाएगा। आंदोलन कर्ताओं का कहना है कि 700 से अधिक संविदा कर्मचारी देवास जिले में है और पूरे प्रदेश में 30,000 से अधिक कर्मचारी हैं जो आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा दोनों मांगे मान लेने पर संविदा कर्मचारी अपने काम पर लौटने की बात कर रहे है। बता दे कि एक दिन पूर्व भी कर्मचारियों ने हाथों में मेहंदी लगाकर आंदोलन किया था। जो रोजाना अलग अलग तरीकों से आंदोलन कर रहे है।

0Shares

Post Author: Javed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *