Headlines

एक्शन में नगर निगम ग्वालियर कमिश्नर, कौन सही, कौन गलत, सबको शंट किया

ग्वालियर ..

एक्शन में नगर निगम ग्वालियर कमिश्नर,#nagarmigamgwalior
कार्य में लापरवाही बरतने पर 2 उपयंत्री की वेतनवृद्धि रोकी, पी.एच.ई. के मुख्य अभियन्ता को लिखा पत्र,
नगर निगम कमिश्नर में लिखा पत्र,

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने अपने कार्य में लापरवाही बरतने वाले 2 उपयंत्रियों की वेतन वृद्धि रोकने के लिये आदेश जारी किये।
इसके साथ ही पी.एच.ई. के एक उपयंत्री की वेतन वृद्धि रोकने के लिये मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पत्र लिखकर प्रस्ताव भेजा है ,
साथ ही क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 22 को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी आदेशानुसार उपयंत्री राम सिंह द्वारा क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण न किये जाने पर एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी जाने के आदेश दिये।
उपयंत्री केवल सिंह यादव द्वारा सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी जाने के आदेश दिये हैं,
इसके साथ ही पी.एच.ई. के प्रभारी उपयंत्री जगदीश सेन द्वारा   टी.एल. बैठक के दौरान लापरवाही युक्त जवाब दिये जाने पर एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने हेतु एक प्रस्ताव मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को भेजा।
साथ ही क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 22 उत्पल सिंह भदौरिया द्वारा निर्वाचन नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य का पर्यवेक्षण नहीं किया इस लापरवाही को लेकर एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने हेतु कारण बताओं नोटिस दिया।

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino