Headlines

ग्वालियर में “हमारे अटल प्यार अटल” कवि सम्मेलन

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं कवि अटल सम्मान 24 दिसम्बर को

देश के सुविख्यात कवि श्री बलवीर सिंह करुण एवं डॉ कीर्ति काले को मिलेगा कवि अटल सम्मान

ग्वालियर 23 दिसम्बर 2025/ भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा 24 दिसंबर 2025 को सांय 6.30 बजे से राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में ‘‘हमारे अटल प्यारे अटल’’ भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कवि सम्मेलन में देश के सुविख्यात कवि श्री बलवीर सिंह करुण एवं डॉ कीर्ति काले को कवि अटल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा महापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार एवं सभापति श्री मनोज सिंह तोमर के निर्देशन में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिनाम कवि श्री बलवीर सिंह करुण अलवर को वर्ष 2024 का अटल कवि सम्मान एवं देश की प्रख्यात कवियत्री डॉ कीर्ति काले दिल्ली को वर्ष 2025 का अटल कवि सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रख्यात कवि श्री प्रकाश मिश्र ग्वालियर, श्री प्रियांशु गजेंद्र बाराबंकी,श्री सुमित ओरछा ओरछा, श्री अमन अक्षर इंदौर, श्री मदन मोहन मिश्र दानिश, श्री अतुल अजनबी ग्वालियर द्वारा काव्य पाठ की प्रस्तुति दी जाएगी ।

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service