Headlines

विकास के मुद्दे पर भाजपा का कोई तोड़ नहीं है: नरेन्द्र सिंह

मुरैना। विकास के मुद्दे पर भाजपा का कोई तोड़ नहीं है। भाजपा विकास की राजनीति करती है और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। यह बात प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मुरैना पर सुमावली व सबलगढ़ विधानसभाओं की आयोजित बैठकों में कहीं।

गुरुवार को प्रात: 11 बजे सुमावली विधानसभा और दोपहर 12 बजे सबलगढ़ विधानसभा की आवश्यक बैठक आगामी मिशन 2023 विधानसभा चुनाव एवं जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय मुरैना पर प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर योगेश पाल गुप्ता ने की। इस अवसर पर जिला प्रभारी जयसिंह कुशवाह सुमावली विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री ऐदल सिंह कंसाना और सबलगढ़ विधानसभा प्रत्याशी पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरला रावत, चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक श्रीवल्लभ दंडोतिया, पूर्व जिला अध्यक्ष केदार सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि भाजपा के लिए सरकार समाज सेवा का माध्यम है। केंद्र में मोदी व प्रदेश की शिवराज सरकार ने समाज के अंतिम छोर तक व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से काम किया है। रक्षाबंधन पर बहनों को उपहार स्वरूप केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रूपए की कमी कर बड़ा उपहार दिया है। किसानों को सम्मान निधि सहित बहनों को लाडली बहन योजना में 1000 और रक्षाबंधन पर 1250 रुपए उपहार स्वरूप देने का काम किया है।

27000 किसान मित्र दीदी को बहाल करने कृषि मंत्री को दिया ज्ञापन

मुरैना। किसान मित्र दीदी की बहाली को लेकर भारतीय किसान मित्र एवं दीदी मजदूर संघ द्वारा गुरुवार को मुरैना आगमन पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को ज्ञापन दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष बृजकिशोर दंडोतिया ने बताया कि किसान मित्र दीदी भारत सरकार की आत्मा परियोजना के तहत कृषि विभाग में पिछले 10-12 वर्षों से (6000 रूपए  प्रति वर्ष में) कार्य कर रहे थे, परन्तु मध्यप्रदेश की पूर्व कमलनाथ सरकार ने पूर्व से कार्यरत किसान मित्र दीदी को भाजपा व संघ के लोग बताकर उनको 31.12.2019 को पृथक कर दिया। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मिले तो उन्होंने आश्वान दिया था कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही पूर्व के किसान मित्र दीदी को बहाल किया जायेगा।

 

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet matbet giriş matbet matbet matbet giriş matbet matbet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet giriş romabet romabet giriş lunabet lunabet giriş jojobet jojobet giriş meritking meritking meritking giriş meritking giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş romabet romabet giriş romabet romabet giriş romabet romabet giriş