जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अमरचंद बांठिया को श्रद्धा सुमन अर्पित किए..

जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अमरचंद बांठिया को श्रद्धा सुमन अर्पित किए..##

जन आक्रोश यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत*

कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे मध्य प्रदेश में प्रदेश की भाजपा सरकार के काले कारनामें और भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है।
इसी कड़ी में यात्रा ने आज ग्वालियर की सीमा में प्रवेश किया एवं शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ऊंट पुल से ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में प्रवेश किया।
यहां पर ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के विधायक श्री प्रवीण पाठक जी ने सैकड़ों कांग्रेस जनों के साथ यात्रा का स्वागत किया एवं यात्रा में शामिल अतिथियों का पगड़ी एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

जन आक्रोश यात्रा ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में ऊंट पुल से प्रारंभ होकर पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, राम मंदिर, फालका बाजार, छप्पर वाला पुल से होते हुए शिंदे की छावनी तक पहुंची उसके बाद यह यात्रा ग्वालियर विधानसभा में प्रवेश कर गई।

पूरे मार्ग में यात्रा का मंच बनाकर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। कई स्थानों पर पटाखे फोड़े गए एवं आतिशबाजी की गई ।
जन आक्रोश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर मंच बनाकर कांग्रेस जनों के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों एवं व्यावसायिक संगठनों ने भी जोरदार स्वागत किया।
कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली जा रही इस जन आक्रोश यात्रा के दौरान सराफा बाजार स्थित श्री अमरचंद बांठिया जी की मूर्ति पर अतिथियों श्री शिव भाटिया जी, श्री डॉ गोविंद सिंह जी,  विवेक तन्खा जी, श्री महेंद्र सिंह चौहान जी, श्री अशोक सिंह जी, श्री देवेंद्र शर्मा जी एवं  प्रवीण पाठक जी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कांग्रेस द्वारा निकाली गई इस जन आक्रोश यात्रा में पार्टी के जिला पदाधिकारीगण, मंडलम अध्यक्षगण, सेक्टर अध्यक्षगण एवं पार्षदों सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

0Shares

Post Author: Javed Khan