जब भाजपा का कार्यकर्ता प्राणपण से प्रचार में जुटेगा तो मध्य प्रदेश में पांचवीं बार भाजपा सरकार पूरे बहुमत के साथ बनेगी

विधानसभा प्रभारी ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक को संबोधित किया..
-भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्राणपण से जुट जाएं-
अश्वनी शर्मा

ग्वालियर। जब भाजपा का कार्यकर्ता प्राणपण से प्रचार में जुटेगा तो मध्य प्रदेश में पांचवीं बार भाजपा सरकार पूरे बहुमत के साथ बनेगी। चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को जी-जान से जुटना होगा। आपकी मेहनत से पार्टी की जीत होगी। यह बात पंजाब से विधायक एवं ग्वालियर विधानसभा के प्रभारी श्री अश्वनी शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज के बीच जाकर पार्टी के पदाधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और बताएं कि कैसे भाजपा सरकार ने बीमारू मध्यप्रदेश को विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में काम किया है। हम समर्पणभाव से समाज के लोगों को उनके लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बताएं।

साथ ही भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव महज सत्ता हासिल करने का चुनाव नहीं है, बल्कि यह चुनाव देश को मजबूत करने का चुनाव है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अध्यक्ष अभय चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री वेदप्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री श्री विनोद शर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव, श्री नारायण प्रजापति, श्री गिरवर राय, श्री जगत सिंह कौरव, श्री रघुवीर राय, श्री केशव मांझी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

0Shares

Post Author: Javed Khan