ग्वालियर। भाजपा अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र आर्य के नेतृत्व में आज केरल पीडितों के लिए एकत्रित राहत सामग्री भाजपा के संभागीय कार्यालय 38 रेसकोर्स रोड पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री एवं अजा मोर्चे के प्रभारी श्री महेश उमरैया, श्री कमल माखीजानी, रामेश्वर भदौरिया, राकेश गुप्ता, प्रमोद खंडेलवाल, राकेश खुरासिया, दीपक शर्मा को सौंपी गयी।
इस अवसर पर मोर्चे के महामंत्री संतोष गोडयाले, उपाध्यक्ष आदित्य रत्नाकर, मानवेंद्र मोर्य, शैलेंद्र बड़ोरी, जिला संजोयक सुभाष वर्मा, विवेक खन्ना, मनीष खत्री, मंडल अध्यक्ष लालराम खरे, दिनेश बसंत, संजय खटीक, मंडल महामंत्री बृजमोहन शकवार, नरेंद्र जाटव, आकाश माहोर, गौरव शाक्य, सोनू कोश्ता, संजीव मगरैया, बृजेश बागर, पप्पू राजौरीया प्रमुख रूप से उपस्थित थे।