न्यायिक अधिकारियो की 40 घंटे मीडिएशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ..

न्यायिक अधिकारियो की 40 घंटे मीडिएशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ..

माननीय सर्वोच्च न्यायालय की मीडिएशन एवं काॅन्सीलेशन प्रोजेक्ट कमेटी,नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,ग्वालियर(म. प्र.) द्वारा मुरैना/ग्वालियर/दतिया/ अशोकनगर/भिण्ड/गुना/ श्योपुर/शिवपुरी/सागर एवं टीकमगढ जिले में पदस्थ न्यायिक अधिकारीगणो के लिए दिनांक 07.02.26 से 11.02.26 तक आयोजित होने वाले 40 घण्टे के मीडिएशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का होटल आदित्याज ग्वालियर में किया जा रहा है।
माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर (म. प्र.) श्री ललित किशोर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

शुभारंभ अवसर पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री ललित किशोर द्वारा मीडिएशन के संबंध में प्रकाश डालते हुए बताया कि न्याय केवल निर्णय देने की प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि यह सामाजिक संतुलन, विश्वास और सौहार्द्र स्थापित करने का माध्यम भी है। जहां परंपरागत न्यायिक प्रक्रिया आवश्यक है, वहीं वर्तमान में, मध्यस्थता जैसी वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणालियाॅं न्याय व्यवस्था को नई ऊर्जा एवं नई दृष्टि प्रदान कर रही हैं। मीडिऐशन का मूल सिद्धांत है-संवाद, सहयोग और समाधान। इसके माध्यम से पक्षकार प्रकरण का समाधान स्वंय, आपसी समझौता एवं विश्वास के साथ करते हैं जिससे न केवल समय और धन की बचत होती है ,बल्कि संबंधो की गरिमा एव मधुरता भी बनी रहती है।

उक्त मीडिएशन प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के न्यायिक अधिकारियों को मध्यप्रदेश से श्रीमती गिरिबाला सिंह, मीडिएशन एंड कंसलिएशन प्रोजेक्ट कमिटी की सीनियर ट्रेनर तथा नई दिल्ली से श्रीमती रीमा भण्डारी, मीडिएशन एंड कंसलिएशन प्रोजेक्ट कमिटी की सीनियर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उक्त अवसर पर श्री ऋतुराज सिंह चौहान, विशेष न्यायाधीश(एट्र्ोसिटीज), श्री अरिविन्द श्रीवास्तव, अतिरिक्त सचिव, म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, श्री प्रशान्त पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्र्ेट ग्वालियर, श्री प्रियंक भारद्वाज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंकिता शांडिल्य जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।उक्त कार्यक्रम का संचालन ज़िला विधिक सहायता अधिकारी अंकिता शांडिल्य द्वारा किया गया।