Headlines

केरल के भाजपा पार्षद ग्वालियर में… शहर विकास की परियोजनाओं को देखा. ..

केरल के भाजपा पार्षद ग्वालियर में..

केरल के जनप्रतिनिधियों ने शहर विकास की परियोजनाओं का किया अवलोकन..

परिषद की गतिविधियों के संबंध में पार्षदों से हुए रूबरू..

नगरीय विकास मंत्री, महापौर, सभापति एवं कलेक्टर से की चर्चा…

ग्वालियर / मध्यप्रदेश में शहरों के सुनियोजित विकास के लिये राज्य स्तर से विस्तृत कार्ययोजनायें तैयार कर उन पर क्रियान्वयन किया जाता है। आम लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता का कार्य है। प्रदेश की नगरीय विकास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी ने रविवार को केरल के जनप्रतिनिधियों के दल के साथ ग्वालियर स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमाण्ड सेंटर में चर्चा करते हुए यह बात कही। साथ ही कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शहर विकास के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा मध्यप्रदेश में शासन-प्रशासन के माध्यम से किए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
नगरीय विकास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। केन्द्र सरकार की अनेक परियोजनाओं के माध्यम से भी शहरों के सर्वांगीर्ण विकास के लिये कार्य हो रहे हैं। विकसित भारत अभियान के तहत मध्यप्रदेश देश में अग्रणी भूमिका में है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने केरल से आए जनप्रतिनिधियों का ग्वालियर में स्वागत किया। उन्होंने ग्वालियर की ऐतिहासिक विरासतों के साथ ही विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्रतिनिधियों से केरल प्रदेश में शहरी विकास के संबंध में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली।

केरल के जनप्रतिनिधियों ने पार्षदों के साथ भी की चर्चा

केरल से आए जनप्रतिनिधियों ने रविवार को नगर निगम के बाल भवन में क्षेत्रीय पार्षदों के साथ ही चर्चा कर परिषद के संचालन के संबंध में बारीकियां जानीं। नगरीय विकास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार एवं सभापति श्री मनोज तोमर ने भी शहर विकास के संबंध में जनप्रतिनिधियों से विस्तार से चर्चा की। नगर निगम ग्वालियर में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को निगम के अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया। महापौर डॉ. शोभा सिकरवार एवं सभापति श्री मनोज तोमर ने भी परिषद के संचालन एवं शहर विकास में नगरीय निकाय के चुने हुए प्रतिनिधियों की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

केरल के जनप्रतिनिधियों ने शहर भ्रमण कर देखे अन्य विकास कार्य..

केरल से आए जनप्रतिनिधियों ने शनिवार और रविवार को शहर विकास की अनेक परियोजनाओं का अवलोकन किया और ग्वालियर के विकास के लिये किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। रविवार को दल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के शिंदे की छावनी निवास पर पहुँचकर पुष्पांजलि की। इसके साथ ही संचालित लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। इसके पश्चात स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमाण्ड सेंटर में पहुँचकर स्मार्ट सिटी के माध्यम से यातायात प्रबंधन, कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट प्रबंध्न के संबंध में की जा रहीं गतिविधियों को देखा और अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।
#kerlaparshad
#gwaliorvisit
#parishad

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming pashagaming maximcasino pashagaming superbetin superbetin matbet matbet giriş