भारत की आजादी के अलावा इन बड़ी घटनाओं के लिए भी जाना जाता है 15 अगस्त का दिन

15 अगस्त 2019 को भारत अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। एक बार फिर से पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। देश में कहीं तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी तो कहीं रंग-बिरंगे कार्यक्रम होंगे। लोगों देश की आजादी के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर देने वाले शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगे। 15 अगस्त एक ऐतिहासिक दिन है। सिर्फ भारत की आजादी ही नहीं बल्कि 15 अगस्त देश की कई बड़ी घटनाओं का गवाह रहा है कुछ अच्छी यादें हैं तो कुछ बुरी भी।

आइए जानते हैं इन घटनाओं के बारे में :-

15 अगस्त 1772 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने देश के अलग-अलग जिलों में सिविल और आपराधिक अदालत बनाने का फैसला लिया था।

15 अगस्त 1854 को भारत के पूर्वी भाग में पहली बार ईस्ट इंडिया कंपनी ने हावड़ा से हुगली तक पहली ट्रेन चलाई थी।

15 अगस्त 1907 को इंडियन बैंक की स्थापना की गई थी। इसकी स्थापना स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में हुई थी।

15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली और जवाहर लाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

15 अगस्त 1950 को भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजकर 22 मिनट पर 8.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। यह भारत में आए भूकंपों में सबसे ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप माना जाता है। इस भूकंप में 20000 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

आज लोग अपने पत्ते में जिस पिन नंबर को दर्ज कराते हैं वह 15 अगस्त 1972 को लागू किया गया था।

15 अगस्त 1982 को पूरे देश में रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया था। पहला रंगीन प्रसारण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भाषण था। इस दिन से ही दूरदर्शन ने अपने राष्ट्रीय प्रसारण की शुरुआत की। इसके तहत देशभर के टेलीविजन केंद्रों को शाम के समय एक तय अवधि तक दिल्ली केंद्र में बनाए गए कार्यक्रम को दिखाना होता था। इसी दौरान राष्ट्रीय समाचार के बुलेटिन भी दिखाई जाते थे।

15 अगस्त 1990 को भारत ने जमीन से हवा में वार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था।

0Shares

Post Author: Javed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *