जुडिशल हिस्ट्री एंड कोर्टस ऑफ मध्य प्रदेश* पुस्तक का विमोचन ई- रिलीज फंक्शन के माध्यम से किया गया।

आज दोपहर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे के कर कमलों से *जुडिशल हिस्ट्री एंड कोर्टस ऑफ मध्य प्रदेश* नामक पुस्तक का विमोचन ई- रिलीज फंक्शन के माध्यम से किया गया।

इस पुस्तक का लेखन प्रोफेसर आर के शर्मा जबलपुर ,डॉ शिवकुमार तिवारी जबलपुर प्रो सुरेश मिश्रा भोपाल तथा प्रोफ़ेसर संजय स्वर्णकार ग्वालियर के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
इस पुस्तक में मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत आने वाले भूभाग पर स्वतंत्रता से पूर्व प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक किस प्रकार की न्याय व्यवस्था संचालित थी और न्यायालय के कौन-कौन से स्तर थे, कानून किस प्रकार से प्रचलित थे तथा दंड का क्या प्रावधान था?,
जैसे क्षेत्रों पर महत्वपूर्ण जानकारी एवं तथ्य प्रस्तुत किए गए हैं। प्रोफ़ेसर संजय स्वर्णकार के द्वारा इस पुस्तक में मध्य प्रदेश में स्थित पूर्व रियासतों में किस प्रकार के न्याय व्यवस्था संचालित थी? इस विषय में प्रत्येक रियासत के बारे में पृथक जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
सर्वोच्च न्यायालय की ओर से न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा ,न्यायमूर्ति हितेंद्र गुप्ता ,जबलपुर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मित्तल, न्यायमूर्ति जितेंद्र माहेश्वरी, न्यायमूर्ति सुजॉय पाल, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू,, न्यायमूर्ति आनंद पाठक ,न्यायमूर्ति अहलुवालिया, न्यायमूर्ति श्धर्माधिकारी ,न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा आदि सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में न्यायमूर्ति शील नागू द्वारा प्रोफेसर संजय स्वर्णकार को प्रकाशित पुस्तक की प्रति समर्पित की गई तथा शॉल श्रीफल के माध्यम से सम्मानित किया गया।
शासकीय केआरजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ मंजू दुबे एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ आर सी उपाध्याय द्वारा प्रोफ़ेसर संजय स्वर्णकार को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई।

0Shares

Post Author: Javed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *