बारामती प्लेन हादसा..
ग्वालियर ने भी खोई अपनी पायलट बेटी शांभवी..
हादसे से पहले अपनी दादी मीरा पाठक को भेजा था गुड मॉर्निंग का संदेश..

ग्वालियर- बारामती प्लेन हादसे के साथ ग्वालियर वासियों ने भी ग्वालियर की एक बेटी को खो दिया है…महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के साथ ग्वालियर की बेटी को पायलट शांभवी पाठक की भी मौत हुई है। शांभवी की दादी मीरा पाठक अभी भी ग्वालियर के डी 61 वसंत विहार में रहती हैं।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के साथ प्लेन हादसे में पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर एचसी विदिप जाधव, पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को पायलट सांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी मौत हुई है।
क्रैश से पहले प्लेन कैप्टन सांभवी पाठक के आखिरी शब्द थे- ओह शिट… ओह शिट…
कैप्टन सांभवी पाठक ने ग्वालियर स्थित एयर फोर्स नंबर एक स्कूल में साल 2016 से 2018 के बीच पढ़ाई की थी।
मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब की भी सदस्य रही थी कैप्टन सांभवी पाठक,
उनके पिता विक्रम पाठक एयरफोर्स में फाइटर पायलट थे।
ग्वालियर की एयर फोर्स कॉलोनी में
कैप्टन सांभवी पाठक ने अपना बचपन बिताया था।
वर्तमान में ग्वालियर के बसंत विहार कॉलोनी
D-61 में रहती है, कैप्टन सांभवी पाठक की बुजुर्ग दादी मीरा पाठक …
ग्वालियर के इस स्थान पर शोक और सन्नाटा छाया हुआ है..
शांभवी पाठक की दादी मीरा पाठक को आज सुबह ही शांभवी ने गुड मॉर्निंग का मैसेज भेजा था, दादी भी हैरान है कि अक्सर शांभवी उनको इस तरह के कोई मैसेज नहीं भेजती थी, लेकिन आज गुड मॉर्निंग का मैसेज भेजा था।
शांभवी के दूसरे रिश्तेदार भी गम ज़दा है.. इनमें ही शामिल है अजय तिवारी जो शांभवी के पिता विक्रम के रिश्ते में मामा लगते हैं..
ग्वालियर के बसंत विहार स्थित निवास पर गमगीन माहौल है।
शांभवी की दादी मीडिया में चल रही खबरों को लेकर भी विचलित हैं उनका कहना है कि शांभवी को कैप्टन बताया जा रहा है जबकि वह को पायलट है।
दादी मीरा पाठक बताती है कि शांभवी पिछले अक्टूबर माह में ग्वालियर आई थी जब उसके दादा यानी ग्रैंड फादर की बरसी थी। इसके अलावा शांभवी जब भी किसी वी आई पी को लेकर ग्वालियर आती थी,तो दादी से मिलने जरूर आती थी।

