Headlines

कमीशन मांगते हैं बड़े साहब..विकासखंड शिक्षा अधिकारी लहार के खिलाफ शिक्षक लामबंद..

*विकासखंड शिक्षा अधिकारी लहार के खिलाफ शिक्षक लामबंद..
*सत्ता और शासन का भय दिखाकर शिक्षकों को किया जा रहा परेशान,BEO कार्यालय लहार बना दलाली का अड्डा…राजेश सिंह राजावत..

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार..विकासखंड लहार के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों को प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी लहार, प्रेमसिंह बघेल द्वारा कही निरीक्षण के नाम पर कही BLO/SIR में ड्यूटी के नाम पर, तो कही हाईस्कूल हाई सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओ में दूरस्थ परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी के नाम पर और लंबित एरियर भुगतान में कमीशन आदि की मांग सहित कई प्रकार से लगातार परेशान किया जा रहा है,

प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी लहार के द्वारा निरंतर शासकीय शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है, जिसके विरोध में दबोह,आलमपुर और लहार के शासकीय शिक्षकों ने BEO लहार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है,

मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह राजावत  ने जानकारी देते हुए बताया कि, लोकशिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा जारी प्रदेश स्तरीय वरिष्ठता सूची में लहार विकासखंड अंतर्गत वरिष्ठता सूची में सबसे जूनियर,प्रेम सिंह बघेल को विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं आहरण संवितरण अधिकारी का प्रभार दिया गया है,जबकि मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट आदेश किया गया है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं आहरण संवितरण अधिकारी का प्रभार विकासखंड अंतर्गत किसी वरिष्ठ HSS प्राचार्य, HS प्राचार्य को दिए जाये,सबसे कनिष्ट उ.मा. शिक्षक को बीईओ एवं आहरण सम्बितरण अधिकार देने के विरोध में पूर्ब में भी उनके खिलाफ़ मध्य प्रदेश विधानसभा में भी माननीय विधायक श्री केशव देशाई जी एवं सुश्री रामश्री (बहिन रामसिया भारती) जी द्वारा तारांकित प्रश्न 1518 और 1369 लगाया गया था जिसकी गलत एवं भ्रामक जानकारी इनके द्वारा भेजी शासन को गई थी जिस कारण उस समय कोई कार्यवाही नहीं हो सकी,शासन को भी गुमराह करने का एवं ग़लत जानकारी भेजने का अपराध किया है,
जबकि लहार विकासखंड में इनसे सीनियर एक हाई सेकेंडरी प्राचार्य 8 हाई स्कूल प्राचार्य और 15 उच्च माध्यमिक शिक्षक विकासखण्ड में पूर्व से ही पदस्थ है,प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी लहार द्वारा BEO कार्यालय लहार को दलाली का अड्डा बना दिया गया है, प्रत्येक कार्य के रेट निर्धारित है चाहे बो लंबित एरियर भुगतान हो,या नोटिस देकर रोका गया वेतन भुगतान हो,या निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर सभी के रेट निर्धारित है,साथ ही बीईओ ऑफिस में अपने चहेते शिक्षकों को 2 साल से अटैच किए हुए है जिनके द्वारा दलाली का काम करवा रहे है,

जबकि कलेक्टर महोदय एवं जिला शिक्षा अधिकारी भिंड द्वारा कई बार अटैचमेंट समाप्त करने के सख्त आदेश जारी किए जा चुके हैं ।

इसके बाद भी बीईओ लहार द्वारा अटैचमेंट समाप्त नहीं किए गए, यही नहीं कई शिक्षकों से सुविधा शुल्क लेकर मनचाही जगह पर अटैच किया है जिनका वेतन कहीं और जबकि पदस्थापना कहीं और है
विकासखंड शिक्षा अधिकारी लहार प्रेम सिंह बघेल द्वारा निरंतर शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है, इसके विरोध में विगत दो दिवसों में, आलमपुर में होल्कर छतरी,दबोह में रणकौशला देवी मंदिर और लहार में हमारे निज निवास पर शिक्षक साथियो की बैठक आहूत की गई जिसमें लगभग 300 शिक्षक/ शिक्षिकाओ ने भाग लेकर BEO लहार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिसमे श्रीमान कलेक्टर महोदय भिंड और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लहार को आबेदन प्रस्तुत कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी लहार प्रेम सिंह बघेल को BEO पद से मुक्त कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निवेदन किया गया है,आवेदन पर शीघ्र ही कार्यबाही न होने पर BEO लहार के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर में याचिका लगाने के लिये विवश होना पड़ेगा,साथ ही शिक्षक अपने साथ हो रहा है अन्याय और लंबित एरियर भुगतान हेतु जल्द ही बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है