आई एम ए ग्वालियर के स्थापना दिवस में विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में डॉक्टरों की शपथ और सम्मान..
विधानसभा अध्यक्ष म.प्र. श्री नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) ग्वालियर शाखा 2025-2026 का स्थापना दिवस उत्सव मनाया गया।*
डॉ. सुनील अग्रवाल एवं डॉ. अनुराग चौहान के नेतृत्व में शीतला सहाय सभागार में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आदरणीय विधानसभा अध्यक्ष म.प्र. श्री नरेंद्र सिंह तोमर, विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.एम. तिवारी सर, डॉ. आर.के.एस. धाकड़, डॉ. बी.आर. श्रीवास्तव, डॉ. ब्रजेश शर्मा, डॉ. विवेक जैन, डॉ. ब्रजेश सिंघल, डॉ. अंशुमान सोमानी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।
मंचासीन अतिथियों के स्वागत के उपरांत आई.एम.ए. के पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. ओ.एन. कॉल, डॉ. अशोक मिश्रा, डॉ. ए.एस. भल्ला एवं शहर के गणमान्य नागरिक श्री केशव पांडे जी, डॉ. राहुल श्रीवास्तव का तुलसी के पौधे भेंट कर स्वागत किया गया।
आदरणीय मुख्य अतिथि के नेतृत्व में 2025-2026 की आई.एम.ए. की एक्जीक्यूटिव समिति ने शपथ ग्रहण की एवं सभा में उपस्थित सभी लोगों ने आई.एम.ए. प्रार्थना करते हुए फ्लैग सैल्यूटेशन किया।
आई.एम.ए. ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल जी ने डॉक्टरों की यूनिटी (एकता), सिक्योरिटी (सुरक्षा), डिग्निटी (सम्मान) को रेखांकित करते हुए समाज में सेवा के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डॉक्टरों पर होने वाली हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आई.एम.ए. को इस महत्वपूर्ण दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में डॉ. बी.पी. पुरोहित जी की स्मृति में आयोजित अवॉर्ड से शहर के अग्रणी शल्य चिकित्सक डॉ. एस.एम. तिवारी जी को सम्मानित किया गया।
डॉ. दिनेश मिश्रा की स्मृति में आयोजित गोल्ड मेडल अवॉर्ड को उनकी धर्मपत्नी और समस्त परिवारजनों द्वारा डॉ. साक्षी शर्मा को प्रदान किया गया।
डॉ. बी.आर. श्रीवास्तव ने अपने भाषण में डॉक्टरों के लिए चिकित्सा ज्ञान के साथ-साथ सरल स्वभाव पर भी बल दिया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.एम. तिवारी जी ने मरीजों को परिवार मानकर विनम्रता से इलाज करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. आर.के.एस. धाकड़ सर ने डॉक्टरों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया एवं गजरा राजा मेडिकल कॉलेज को शहर के उत्तम अस्पताल के रूप में तरक्की का वादा किया।
आदरणीय मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष म.प्र. श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने आई.एम.ए. हाउस के लिए सहमति व्यक्त की और उसके लिए अपना समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने डॉक्टरों की क्षमता, एकता और उदारता पर बल देते हुए कहा कि युवा डॉक्टरों को वरिष्ठ पीढ़ियों से सीखने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के स्मृति चिन्ह के रूप में श्रीमती रीनू अग्रवाल जी द्वारा बनाई गई कन्नौज पेंटिंग मंचासीन अतिथियों को भेंट की गई, जो कि आदरणीय मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष म.प्र. श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी को डॉ. अशोक मिश्रा, डॉ. पुरेंद्र भसीन, डॉ. दिनेश उदेनिया और डॉ. अश्विनी भटनागर द्वारा भेंट की गई।
डॉ. आर.के.एस. धाकड़ सर को स्मृति चिन्ह डॉ. ए.एस. भल्ला, डॉ. सी.पी. बंसल, डॉ. प्रियंवदा भसीन एवं डॉ. मुकुल तिवारी द्वारा भेंट किया गया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.एम. तिवारी सर को स्मृति चिन्ह डॉ. रीता मिश्रा, डॉ. आर.एल. सेंगर, डॉ. प्रशांत लहारिया, डॉ. सुष्मिता मुंसी एवं डॉ. अमित रघुवंशी द्वारा भेंट किया गया।
डॉ. बी.आर. श्रीवास्तव सर को स्मृति चिन्ह डॉ. ए.के. चौधरी, डॉ. आर.एस. डालमिया, डॉ. डी.के. जैन, डॉ. राहुल सप्रा एवं डॉ. के.के. तिवारी द्वारा भेंट किया गया

